फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   B.Sc Nursing studies will now start in Medical College

मेडिकल कॉलेज में अब शुरू होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

Fri, 18 Feb 2022 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
B.Sc Nursing studies will now start in Medical College
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में अब डॉक्टरी के साथ ही प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ बनाने की भी पढ़ाई होगी। इसके तहत जल्द ही यहां बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

इसके लिए 40 सीटों पर दाखिला लेकर कक्षाएं चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी से अंतिम मुहर लगते ही नए पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की नर्सरी तैयार करने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई 2019 से शुरू हुई है। वर्तमान में तीन बैच में सौ-सौ प्रवेशार्थियों का दाखिला किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परास्नातक के समतुल्य डीएनबी कोर्स से जुड़ी कक्षाओं का संचालन भी चल रहा है। इससे नए चिकित्सक तैयार होने से भविष्य में डाक्टरों की कमी को दूर करने में प्रभावी मदद मिलेगी।
मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के अगले चरण में मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल स्टाफ से जुड़े बीएससी नर्सिंग, डीएमएलटी, ओटी टेक्नीशियन , एक्सरे टेक्नीशियन व डायलिसिस टेक्नीशियन के दो वर्षीय कोर्स भी शुरू करने की तैयारी अंतिम दौर में है।
इसकी शुरूआत बीएससी नर्सिंग के चार वर्ष के पाठ्यक्रम कोर्स के साथ होगी। इससे मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल को हो रही प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की परेशानी काफी हद तक दूर हो सकेगी।
पहले चरण में 40 सीटों पर प्रवेश लेने की प्रक्रिया का खाका पूरी तरह तैयार हो चुका है। जल्दी ही प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकता को शुरू किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने बताया कि एमबीबीएस की कक्षाएं चल रही हैं, तीसरा बैच भी आ गया है। मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉक्टरों को तैयार किया जा रहा है।

अब अगले चरण में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं संचालित करके नर्सिंग सेवाओं को भी हाइटेक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही 20-20 सीटों पर दो वर्षीय डीएमएलटी, ओटी , एक्सरे व डायलिसिस टेक्नीशियन पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण कोर्स का संचालन भी शुरू कराया जाएगा। मौखिक सहमति के बाद अब लिखित रूप से स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed