फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Sangh chief awakens nationalism among volunteers

अयोध्या : संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों में किया राष्ट्रवाद का जागरण, संगठन को प्रभावी बनाने की नसीहत

Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
सार

संघ प्रमुख ने कहा कि संगठन श्रेणी के तीनों आयामों शारीरिक, बौद्धिक व व्यवस्था को हम जितना अधिक प्रभावी बनाएंगे उतना ही संगठन विकसित होगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Sangh chief awakens nationalism among volunteers
RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कारसेवकपुरम में संचालित शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग में बुधवार सुबह सात बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। उन्होंने शारीरिक वर्ग में एकत्र देशभर के स्वंयसेवकों में राष्ट्रवाद का जागरण करते हुए सेवा व समर्पण भावना विकसित करने को कहा।  उन्होंने वर्ग के प्रत्येक पहलू का निरीक्षण किया। बौद्धिक सत्र में संघ प्रमुख ने संगठन श्रेणी को प्रभावी बनाने की नसीहत दी। शारीरिक गतिविधियों को किस तरह मजबूत बनाया जाए यह बताया। 

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि संगठन श्रेणी के तीनों आयामों शारीरिक, बौद्धिक व व्यवस्था को हम जितना अधिक प्रभावी बनाएंगे उतना ही संगठन विकसित होगा। उन्होंने विभिन्न समूहों में दिए जा रहे प्रशिक्षण को देखा। तकरीबन आठ से 10 टोली में देशभर से पहुंचे शारीरिक प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें योग, दंड अभ्यास, पदविन्यास, खेल का अभ्यास हो रहा। प्रतिभागी वाद्ययंत्रों से उद्घोष करना भी सीख-सिखा रहे हैं। अपराह्न तीन बजे के बौद्धिक सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए शारीरिक क्रियाओं में निरंतरता बनाए रखने को कहा। 
विज्ञापन


इस वर्ग में देशभर के 45 प्रांतों के 450 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। संघ प्रमुख के अलावा बुधवार को सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश आदि का भी स्वंयसेवकों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर कारसेवकपुरम की सुरक्षा कड़ी रही। पूरे इलाकों को सील कर दिया गया था। सुरक्षा में एसपीजी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख गुरुवार को रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने भी जाएंगे। राममंदिर निर्माण की प्रगति से भी अवगत होंगे। रामजन्मभूमि परिसर में वे राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सहित ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व इंजीनियरों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। संघ प्रमुख को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन-जलपान
संघ प्रमुख मोहन भागवत को अपने बीच पाकर देशभर के स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संघ प्रमुख सभी समूह में गए। प्रशिक्षण की प्रक्रिया को देखा। कुछ से बातचीत करते हुए उत्साह बढ़ाया। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों के साथ कक्ष में वापस आए और बाद में उन्होंने दोपहर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर भोजन किया। 


स्वयंसेवकों के वैक्सीनेशन की भी रही व्यवस्था
शारीरिक वर्ग में पहुंचे ऐसे स्वयंसेवक जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और दूसरी डोज का समय आ गया है तो उनके  लिए कारसेवकपुरम परिसर में डॉक्टरों की टीम तैनात कर वैक्सीनेशन की व्यवस्था कराई गई है। इस व्यवस्था का बुधवार को भी कई स्वयंसेवकों ने लाभ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed