फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's Ramlila set to be built in 1600 square feet

Ayodhya News: 1600 वर्ग फीट में बनेगा अयोध्या की रामलीला का सेट

Sat, 30 Jul 2022 06:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 06:36 PM IST
सार

अयोध्या में इस बार रामलीला के लिए 1600 फीट का मंच लगेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। स्पेशल इफेक्ट के जरिए रामलीला का चित्रण प्रभावशाली बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Ayodhya's Ramlila set to be built in 1600 square feet
दिनेश लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी रामलीला में किरदार निभाएंगे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिल्मी कलाकारों की रामलीला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अयोध्या के सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के परिसर में होने वाली रामलीला इस बार और अधिक आकर्षक होगी। स्पेशल इफेक्ट के जरिए रामलीला का मंचन भक्तों को लुभाएगा। इस बार 1600 वर्ग फीट एरिया में रामलीला का भव्य सेट तैयार करने की योजना है। सेट में 100 फीट लंबी एलईडी के जरिए रामलीला मंचन का प्रसारण होगा।

विज्ञापन


पूरा सेट रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत करता दिखा। अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार तीन सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन केवट, मनोज तिवारी परशुराम व दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


जबकि बिंदु दारा सिंह हनुमान, राहुल भूचर राम की भूमिका निभा रहे हैं। गजेंद्र चौहान राजा जनक व दीक्षा रैना सीता की भूमिका में दिखेंगी। उन्होंने बताया की गिरजा शंकर, भाग्य श्री, राकेश बेदी, रजा मुराद, गुर्फी पेंटल सहित अन्य कई बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियां भी रामलीला का मंचन करते दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार रामलीला का आयोजन 25 सितंबर से पांच अक्तूबर तक किया जाएगा। इसका लाइव प्रसारण हर रोज शाम सात बजे से रात्रि दस बजे दूरदर्शन किया जाएगा।

कहा कि इस वर्ष अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। 2020 में 16 करोड़ और 2021 में 22 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था। इसका लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed