फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News: Rakesh Tikait said attack on BJP, camera and pen are guarded by gun

Ayodhya News : राकेश टिकैत ने भाजपा पर बोला हमला, कैमरा और कलम पर है बंदूक का पहरा

Sat, 12 Nov 2022 03:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Nov 2022 03:37 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि  26 नवम्बर को लखनऊ में महापंचायत होगी। हर स्टेट के राजधानी में किसान यूनियन महापंचायत करेगी। 26 जनवरी को संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Ayodhya News: Rakesh Tikait said attack on BJP, camera and pen are guarded by gun
जनसभा में राकेश टिकैत का सम्मान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। गुलाब बाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। अयोध्या पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के गलत फैसलों का विरोध करेंगे। किसान, नौजवान और मजदूर के खिलाफ सरकार काम कर रही है। बेलगाम हुई सरकार संविधान को नहीं मानती है। आज कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा है। सरकार के खिलाफ बोलना देश के खिलाफ बोलना है।

विज्ञापन

 

राकेश टिकैत ने कहा कि जब संसद में आवाज कम हो जाती है तो सड़क पर आवाज उठानी पड़ती है। जिस देश में विपक्ष कमजोर होगा वहां तानाशाह का जन्म होगा। तानाशाहों के जन्म पर क्रांतियां होगी। अब समय आ गया है। अयोध्या में सरकार किसानों की जमीन छिनने का प्रोग्राम कर रही ही। एयरपोर्ट के नाम पर जमीन छीनने का काम हुआ है। अयोध्या के हजारोंं दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। पिछले 100 वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी कार्य कर रहे लोगों की आज दुकान तोड़ी जा रही है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि  26 नवम्बर को लखनऊ में महापंचायत होगी। हर स्टेट के राजधानी में किसान यूनियन महापंचायत करेगी। 26 जनवरी को संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा। अयोध्या आगमन पर उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। कहा कि अयोध्या हमारा घर है। रामलला भी रघुवंशी थे, हम भी हैं रघुवंशी। हमारे पूर्वज थे अयोध्या वासी। क्या अयोध्या आने पर बीजेपी ने स्टे ले रखा है। भाजपा ने हमारे घरों पर कब्जा कर रखा है कब्जा छुड़वाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed