फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya-Lucknow highway will remain sealed for 56 hours from today

56 घंटे तक आज से सील रहेगा अयोध्या-लखनऊ हाईवे

Thu, 11 Nov 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya-Lucknow highway will remain sealed for 56 hours from today
अयोध्या। राममंदिर का फैसला आके दो साल बाद कोरोना के प्रभाव में आई भारी कमी से यहां चौदहकोसी परिक्रमा को लेकर भक्तों के उत्साह का समय रहते बुधवार को शासन-प्रशासन को अनुमान हो गया।
विज्ञापन

अब 11 नवंबर को शाम 4 बजे से 13 नवंबर की आधी रात तक कुल 56 घंटे लखनऊ से बस्ती तक फोरलेन हाईवे सील रहेगा। इसके चलते लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, गोंडा व बहराइच रूटों पर डायवर्जन का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

छठ व्रत पर घर आए लाखों लोगों की वापसी समेत रोजाना आने-जाने वालों को लंबी दूरी व जाम के बीच करके संकरे मार्गों से जाना मजबूरी होगी। अयोध्या का पौराणिक कार्तिक मेला 12 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका प्रमुख आयोजन चौदहकोसी परिक्रमा 12 व 13 नवंबर को व पंचकोसी परिक्रमा 14 व 15 नवंबर को होगी। जबकि पूर्णिमा स्नान मेला 19 नवंबर को है। ऐसे में 11 नवंबर को बृहस्पतिवार से भक्तों का रेला देर रात तक अयोध्या में उमड़ना शुरू होगा।
चौदहकोसी परिक्रमा पथ रामनगरी व फैजाबाद दोनों शहरों से होकर तो जाता है। कई जगह हाईवे के पास से गुजरता है। ऐसे में 20 से 25 लाख भक्तों के आने के अनुमान के बाद शासन के गृह व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने डीएम-एसएसपी से समीक्षा के बाद कोई हादसा न हो, इसलिए हाईवे को 56 घंटे तक ब्रेक करने की योजना को हरी झंडी दे दी।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईवे को भी परिक्रमा व भक्तों के लौटने तक 56 घंटे बंद रखा जाएगा। इस बीच डायवर्जन का कड़ाई से पालन होगा।
रेलवे प्रशासन भी सतर्क है। हर क्रॉसिंग पर बैरियर लगा है। जिससे ट्रेन आने पर पुलिस-प्रशासन पहले ही भीड़ को कंट्रोल कर सके। ट्रेन की गति भी धीमी होगी। साथ ही लगातार हॉर्न बजाकर चलना होगा। शहर में कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा, न ही चल पाएगा।
लखनऊ से गोरखपुर मार्ग: जनपद गोरखपुर/बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड करनेलगंज, उतरौला, डुमरियागंज से गोरखपुर की ओर डायवर्जन।
गोरखपुर से लखनऊ मार्ग: जनपद गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को डुमरियागंज से उतरौला, जरवल रोड करनेलगंज, बाराबंकी से होकर लखनऊ डायवर्जन।
गोंडा/बलरामपुर मार्ग: लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन-जनपद गोंडा के मनकापुर से ही रोककर करनेलगंज, जनवल रोड, रामनगर चौराहे होते हुए जनपद बाराबंकी लखनऊ की ओर डायवर्जन।
इलाहाबाद/सुल्तानपुर मार्ग: इलाहाबाद/सुल्तानपुर से अयोध्या होकर जनपद बस्ती/ गोरखपुर की जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर से ही कटका, सेमरी, महरूआ, अंबेडकरनगर, बस्ती होते हुए जनपद गोरखपुर की ओर डायवर्जन।
अंबेडकरनगर मार्ग: अयोध्या होकर जनपद बस्ती/गोरखपुर से जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से ही टांडा रोड, बस्ती गोरखपुर की ओर से डायवर्जन।
गोरखपुर बस्ती से अंबेडकरनगर मार्ग: वाहनों को पुटहिया पुलिस चौकी बस्ती से कलवारी, टांडा ओर से डायवर्जन।
रायबरेली-अमेठी की ओर से अयोध्या मार्ग: बस्ती/गोरखपुर की ओर-आने वाले वाहनों को अमेठी से ही सुल्तानपुर, कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए जनपद गोरखपुर की ओर डायवर्जन।
गोरखपुर से रायबरेली अमेठी मार्ग: वाहनों का दोहरीघाट से आजमगढ़, शाहगंज, कादीपुर, सुल्तानपुर, अमेठी होकर रायबरेली डायवर्जन।
लखनऊ से आजमगढ़ मार्ग: वाहनों का वाया सुल्तानपुर कटका चौराहे, सेमरी, महरूआ, अंबेडकरनगर से डायवर्जन।
आजमगढ़ से लखनऊ मार्ग: वाहनों का अंबेडकरनगर, महरूआ, सेमरी, सुल्तानपुर से डायवर्जन।
गोंडा से अयोध्या मार्ग: वाहनों का लकडमंडी से बस्ती हाईवे की तरफ से डायवर्जन।
अंबेडकरनगर गोसाईगंज से अयोध्या मार्ग: शहर में आने वाले वाहन गोसाईगंज तिराहे से भीटी चौराहा से पिपरी जलालपुर होकर सुल्तानपुर रोड पर डायवर्जन।
टांडा-मयाबाजार मार्ग: इधर से आने वाले वाहनों का पूराबाजार तिराहे से इटौरा चौराहा होते हुए थाना पुराकलंदर होकर सुल्तानपुर रोड पर डायवर्जन।
11 नवंबर को शाम 4 बजे से 13 नवंबर की आधी रात तक कुल 56 घंटे लखनऊ से बस्ती तक फोरलेन हाईवे सील रहने से लागू डायवर्जन व्यवस्था सरकारी वाहन, एंबुलेंस, श्रद्धालुओं के वाहनों के आने-जाने पर लागू नहीं होगी।
चौदह कोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या शहर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 12 नवंबर की सुबह 4 बजे से परिक्रमा समाप्ति तक लागू रहेगा।
इसके अंतर्गत सहादतगंज बूथ नंबर 1 से सहादतगंज हनुमानगढी़ की तरफ, मकबरा तिराहा से रामनगर तिराहा की तरफ, अग्रसेन चौराहा से रामनगर तिराहे की ओर व देवकाली बाईपास से दर्शननगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
शहर की ओर से लखनऊ व गोरखपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन देवकाली बाईपास होकर जाएंगे। इसके अलावा गुदडी चौराहा से धारा रोड की, गुप्ता होटल तिराहा से गैस गोदाम की तरफ, साकेत पेट्रोल पंप से हनुमानगुफा की तरफ, मोहबरा चौराहे से साथी तिराहा की तरफ, बालूघाट बैरियर से रामघाट चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
गोरखपुर, बस्ती से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन साकेत पुल केे बाएं ढलान पर, गोरखपुर, बस्ती से आने वाले भारी वाहन हाईवे पर बने नए रोडवेज में पार्क होंगे। गोंडा से आने वाले सभी प्रकार के श्रद्धालुगण के वाहन साकेत पुल केे बाएं ढलान पर बनी पार्किंग में पार्क होंगे।
भारी वाहन रोडवेज में पार्क होंगे। लखनऊ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रामसेवक पुरम में (भारी वाहन) व सत्यदेव पुरम पार्किंग में चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन पार्क होंगे।

अंबेडकरनगर, टांडा से आने वाले वाहन यश पेपर मिल के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण स्कूल सामने खाली मैदान पर पार्क होंगे। सुल्तानपुर से आने वाले वाहन डाभा सेमर स्टेडियम में, ब्रम्हबाबा के पीछे खाली मैदान पर पार्क होंगे। रायबरेली से आने वाले वाहन सीमेंट गोदाम के पीछे खाली मैदान पर पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed