फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Harringtonganj again shaken by blast police sealed the site of the incident There was an explosion in the night too

Ayodhya: धमाके से फिर दहला हैरिंग्टनगंज, पुलिस ने घटना स्थल किया सील; रात में भी हुआ था विस्फोट

Fri, 08 Jul 2022 04:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मिल्कीपुर, अयोध्या।
अमर उजाला ब्यूरो, मिल्कीपुर, अयोध्या। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Jul 2022 04:35 PM IST
सार

लगातार दो धमाके होने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्र में चारों तरफ दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। फिलहाल धमाके के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को धमाके वाले खेत तक जाने से रोक दिया है।

विज्ञापन
Ayodhya Harringtonganj again shaken by blast police sealed the site of the incident There was an explosion in the night too
खेत में हुआ विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के बगल में गुरुवार की रात एक घर में हुए जोरदार धमाके के बाद शुक्रवार को दिन में 3:15 बजे उस घर के 100 मीटर पश्चिम गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके से पूरा क्षेत्र दहल उठा।

विज्ञापन


लगातार दो धमाके होने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्र में चारों तरफ दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। फिलहाल धमाके के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को धमाके वाले खेत तक जाने से रोक दिया है। बताया गया कि बाहर से पुलिस फोर्स और कुछ जांच एजेंसियों के जांच करने के बाद ही उस खेत तक किसी को जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार की रात में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से 500 मीटर पर स्थित रहमतुल्ला के घर में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें उनका तकरीबन 300 स्क्वायर फिट का मकान जमींदोज हो गया है और उनका बेटा इमरान उर्फ कल्लू (30) घायल हुआ है, जिसका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि शुक्रवार के दोपहर 3:15 बजे रहमतुल्ला घर के 100 मीटर पश्चिम एक गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल तक जाने से रोक दिया है।

बताया जा रहा है कि मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ बम डिस्पोजल दस्ता व अन्य जांच एजेंसियां आने वाली हैं। जब तक जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच नहीं कर लेंगे तब तक पुलिस वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं देगी। फिलहाल शुक्रवार सुबह ही यह सुगबुगाहट हुई थी कि गुरुवार की रात में हुए बम धमाके में घायल इमरान का इलाज कराने के लिए उसका पिता रहमतुल्ला अस्पताल नहीं गया था।

लोगों का कहना था कि घर में रखे गए बारूद के जखीरे को किनारे लगाने के लिए रहमतुल्ला अपने बेटे के इलाज कराने के लिए खुद नहीं गया था और यह भी चर्चा लोग कर रहे थे कि घर के 200 मीटर की परिधि में कहीं बारूद व अन्य सामानों को छिपाया गया था। हालांकि उनके घर से पुलिस नौ बोरियों में कुछ बारूद और शादी ब्याह में गोला तमाशा बनाने के सामान बरामद किए थे, लेकिन पुनः धमाका होने के बाद अब लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस बार के धमाके के पीछे की वजह क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed