{"_id":"6161ddb08ebc3e2edf65beaa","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5993872117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड अयोध्या के लिए 51 देशी-विदेशी ने पेश की अपनी डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांड अयोध्या के लिए 51 देशी-विदेशी ने पेश की अपनी डिजाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी के विकास में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित होने वाली ग्लोबल डिजाइन प्रतियोगिता में 51 देशी-विदेशी संस्थाओं व व्यक्तियों की ओर निर्धारित तीन क्षेत्रों के लिए डिजाइन प्रस्तुत की है। अब तक कुल 605 व्यक्तियों व संस्थाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर निर्धारित है। इसके बाद चयनित पैनल सर्वश्रेष्ठ डिजाइन का चयन करेगी।
अयोध्या के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से 28 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं प्रस्तावित हैं। अयोध्या के विकास में आमजन की सहभागिता के लिए विजन डाक्यूमेंट समेत कई प्रकार के उपक्रमों पर कार्य किया जा रहा है। इसी में एक ग्लोबल डिजाइन कंप्टीशन भी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से 20 सितंबर को अपनी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ब्रांड अयोध्या के तहत तीन विशिष्ट लोगो तैयार कराने के लिए ग्लोबल डिजाइन कंप्टीशन का आयोजन कर रहा है।
अयोध्या सिटी का लोगो, अयोध्या सिटी में आने के लिए प्रस्तावित सात द्वारों का डिजाइन व अयोध्या नगरी की साइनेज का डिजाइन शामिल है। मौजूदा समय में अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर डिजाइन मांगे जा रहे हैं। कोई भी अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर अपना रेजिस्ट्रेशन कर अपनी डिजाइन अपलोड कर सकता है। इसकी अंतिम तिथि 21 अक्तूबर निर्धारित है। प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को दस लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। मौजूदा समय में अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर तेजी से लोग अपनी डिजाइन अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्लोबल डिजाइन के लिए 605 देशी विदेशी संस्थाएं व अलग-अलग लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें 51 देशी-विदेशी संस्थाओं व व्यक्तियों की ओर से अपनी डिजाइन पेश कर दी हैं। सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्था या व्यक्ति की डिजाइन के आधार पर अयोध्या सिटी, प्रवेश द्वार व साइनेज का लोगो तैयार होगा। प्रथम स्थान पाने वाले व्यक्ति या संस्थाओं को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा।
अब तक पेश होने वाली डिजाइनों की संख्या
अयोध्या वेलकम गेट डिजाइन - 07
अयोध्या सिटी लोगो - 38
अयोध्या साइनेज डिजाइन - 06
अब तक रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या - 605
अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से अयोध्या के विकास में आमजन की सहभागिता के लिए ग्लोबल डिजाइन कंप्टीशन आयोजित हो रहा है। अब तक कुल 605 व्यक्तियों व समूहों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। साथ ही 51 देशी- विदेशी संस्थाओं ने अपना डिजाइन पेश कर दिया है। अभी लगातार डिजाइन व रजिस्ट्रेशन जारी है। 21 अक्तूूबर को आवेदन समाप्त होने के बाद चयनित पैनल प्रथम डिजाइन का चयन करेगा। - संजीव कुमार, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण