{"_id":"6033e67e8ebc3ee9584b1ac9","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko566214363","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने बजट को बताया क्रांतिकारी, बोले- दूर होगी डॉक्टरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने बजट को बताया क्रांतिकारी, बोले- दूर होगी डॉक्टरों की कमी
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। योगी सरकार के आम बजट की चिकित्सकों ने भी खूब सराहना की और इसे क्रांतिकारी बजट का नाम दिया। जिला चिकित्सालय में आपस में वार्ता करते हुए नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से चिकित्सकों की कमी दूर होने में इसे सशक्त साधन बताया और भविष्य में उच्च स्तरीय चिकित्सीय सेवाओं के मिलने की संभावना व्यक्त किया।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह बजट क्रांतिकारी है। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से चिकित्सकों की कमी आसानी से दूर होंगी। प्रदेश का हर जनपद उच्च मेडिकल सुविधाओं से लैस हो जाएगा। बजट में विस्तार करने से जांच, दवाएं व अन्य आवश्यक संसाधनों की आसानी से उपलब्धता हो सकेगी और ग्रामीणांचल व लघु नगरों में भी लोगों की आसानी से मदद हो सकेगी। सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का यह बजट बहुत ही उत्तम है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में बड़ी धनराशि निर्गत की जा रही है। इसका दूरगामी असर पड़ेगा और ग्रामीणांचल स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो सकेंगी।
पीएमएस के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर ने कहा कि मौजूदा समय में सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है। मेडिकल कॉलेजों के खुलने से एक साथ बहुत से चिकित्सक तैयार हो सकेंगे। जिसका लाभ जनता को मिलेगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा ने कहा कि संसाधन व सुविधाओं को हाइटेक करने के मकसद से भी काफी धनराशि आवंटित की गई है। इससे जांच व इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। डॉ. डीपी सिंह का कहना है कि सरकार का यह बजट जनता के हित में है। सभी योजनाएं धरातल पर उतरीं तो निश्चित तौर पर गरीब तबके व जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा। डॉ. जीसी पाठक व डॉ. आलोक मनदर्शन ने कहा कि बजट में सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर स्थान दिया गया है। यह बजट हर वर्ग व समुदाय के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।