फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

19 केंद्रों पर 1873 लोगों ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन

Mon, 22 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-सीएचसी बीकापुर में कोविड का टीकाकरण लगवाने के बाद मौजूद कर्मी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में सोमवार को 19 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण संपन्न कराया गया। जिसमें लक्षित 3612 लोगों में से 1873 ने टीकाकरण कराया। किसी भी केंद्र से किसी व्यक्ति में कोई समस्या सामने नहीं आई।
विज्ञापन

जिले के 19 अस्पतालों में सोमवार को टीकाकरण अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 3712 फ्रंट लाइन वर्कर्स को बुलाया गया था। जिसमें से देर शाम तक 1873 लोगों ने पहुंचकर टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में 50, मसौधा में 189, पूरा बाजार में 131, मया बाजार में 35, मिल्कीपुर में 108, खंडासा में 113, तारुन में 125, बीकापुर में 88, मवई में 47, रुदौली में 120, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 57, जिला अस्पताल में 95, जिला महिला अस्पताल में 57, राजकीय श्रीराम अस्पताल में 249, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 55, चिरंजीव अस्पताल में 74, पुलिस लाइंस में 155, सीआरपीएफ कैंप में 37 और नगर निगम में 86 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि टीकाकरण के उपरांत किसी भी लाभार्थी को किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। कहा कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और समय से टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed