फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

एनडी विवि में बीएससी एजी की परीक्षाएं शुरू

Mon, 22 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सोमवार से कोविड नियमों के अनुरूप ऑफ लाइन परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षा के प्रथम दिन बीएससी एजी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा एमएससी एजी एवं पीएचडी के 480 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी हैं। छात्र अधिष्ठाता बीएन राय ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता को परखा है।
विज्ञापन

एनडी विवि ने तीन माह पूर्व ही अपने यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार बीएससी एजी के प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों की ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू की थीं। साथ ही तीसरे व चौथे वर्ष के विद्यार्थियों को रोक रखा था। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी एजी के प्रथम व दूसरे व एमएसी एजी एवं पीएचडी के विद्यार्थियों की शुरू करा दी है। यह परीक्षाएं छह मार्च तक चलेंगी। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 के मद्देनजर पूर्व में ऑनलाइन क्लास चलाकर एवं परीक्षा करा कर प्रदेश के समस्त कृषि विश्वविद्यालयों में सर्वप्रथम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय के छात्र जेआरएफ एवं प्रतियोगी परीक्षा देकर देश के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश ले चुके हैं व बहुत से छात्रों का प्लेसमेंट भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed