फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

कोरोना : पांचवें सत्र में महज 60 फ़ीसदी हुआ टीकाकरण

Thu, 04 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-जिलामहिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण के तहत गुरुवार को हुए पांचवें सत्र में जिले के 15 अस्पतालों में 32 सेशन में 60 फीसदी लोगों ने टीके की पहली खुराक ली। किसी भी केंद्र से किसी भी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण के पहले चरण का पांचवां सत्र गुरुवार को आयोजित किया गया। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज सहित सभी ब्लॉक स्तरीय 11 अस्पतालों में बार टीकाकरण कराया गया। प्रत्येक केंद्रों पर इस बार भी दो-दो सत्र आयोजित किए गए। जहां अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया। लगभग सभी अस्पतालों में सुबह 10 बजे तक टीकाकरण की शुरुआत हो गई। शाम पांच बजे तक 60 फीसदी टीकाकरण हुआ। दिन भर चले टीकाकरण अभियान में सभी 15 केंद्रों पर 3758 लोगों को बुलाया गया था। जिसके सापेक्ष 2263 लोगों ने टीकाकरण कराया।इसमें किसी व्यक्ति को टीके की खुराक लेने के बाद किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम सेे प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में लक्षित 250 लोगों के सापेक्ष 150, सीएचसी सोहावल में 138, मसौधा में 268, पूरा बाजार में 107, मया बाजार में 154, मिल्कीपुर में 114, खंडासा में 135, हैरिंग्टनगंज में 112, तारुन में 187, बीकापुर में 127, मवई में 115, रुदौली में 205, जिला अस्पताल में 153, महिला अस्पताल में 164, श्रीराम अस्पताल में 150 लोगों ने टीका लगवाया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. रमेश गोयल ने जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालय में टीकाकरण का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने भी जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर सहित अन्य अस्पतालों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed