फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

श्रीराम जन्मभूमि से सुग्रीव किला तक 100 फीट का बनेगा नया दर्शन मार्ग

Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-रामजन्म भूमि क्षेत्र का सर्वे करते विभिन्न विभागों के अधिकारी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही बढ़ रहे दर्शनार्थियों को जल्द ही कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। प्रशासन ने सर्वे पूरा करने के बाद शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि से सुग्रीव किला तक 100 फीट चौड़ा नया दर्शन मार्ग बनाने की सहमति दे दी। पुराने मार्ग का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। साथ ही दर्शनार्थियों के वापसी मार्ग पर अरविंदो आश्रम व अमावां मंदिर के ठीक पीछे चौराहा विकसित कर जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

रामलला के अस्थायी मंदिर में विराजने के 10 माह बाद भी रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर भक्तों के लिए सुविधाओं का अभाव है। तेजी से बढ़ रही भक्तों की संख्या और तमाम भक्तों की शिकायतों के बाद इसकी हकीकत खुद जिलाधिकारी व ट्रस्टी अनुज कुमार झा ने गुरुवार को निरीक्षण कर देखी थी। इसके बाद शुक्रवार को कई नए प्लान स्वीकार कर लिए गए। इसका प्रस्ताव शासन को भेजकर बजट मांगने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले रामलला के भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन दर्शन के लिए पुराने मार्ग के चौड़ीकरण के साथ एक और मार्ग देगा। जल्द ही हरिद्वारी बाजार से रामजन्मभूमि जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही रामजन्मभूमि से सुग्रीव किला तक 100 फुट चौड़ा नया दर्शन मार्ग भक्तों के लिए बनाने पर सहमति दे दी गई है। एक दिन पूर्व जहां जिलाधिकारी ने स्वयं रामजन्मभूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया था वहीं शुक्रवार को विभिन्न विभागों की टीम ने हरिद्वारी बाजार से लेकर रामगुलेला तक सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्वे टीम ने इन क्षेत्रों में स्थित दुकानों की गणना की साथ ही उन दुकानों का भौतिक सत्यापन भी किया जो नगर निगम में किरायेदार के रूप में दर्ज हैं। नजूल की भूमि को भी चिह्नित किया गया है। इन क्षेत्रों में प्रसाद, धार्मिक पुस्तकों, फोटो आदि की करीब 500 दुकानें हैं। जिनके स्वामियों से वार्ता हो चुकी है। रामजन्मभूमि क्षेत्र में पांच स्थलों पर वाहन पार्किंग भी बनाई जानी है। जिसमें से दो स्थान चिह्नित किए जा चुके हैं। शेष के लिए सर्वे हो रहा है। सर्वे टीम में विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पीडब्लूडी, राजस्व विभाग सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
रामगुलेला पर एक नया चौराहा बनाने की योजना है। इसके लिए पैमाइश भी की जा चुकी है। रामलला के दर्शनार्थियों के वापसी के मार्ग पर अरविंदो आश्रम व अमावां मंदिर के ठीक पीछे ही चौराहा विकसित करने की योजना है। इस चौराहे से एक मार्ग सीधे रामलला परिसर तक जाएगा तो दूसरा क्षीरेश्वर महादेव मंदिर के निकट क्रॉसिंग थ्री गेट से वापस होगा।
श्रीराम जन्मभूमि की ओर जाने वाले मार्गों का सर्वे शुरू होने के साथ ही रामकोट के व्यापारियों को उजड़ने का डर सताने लगा है। रामकोट क्षेत्र में हरिद्वारी बाजार से लेकर रामगुलेला तक 500 से अधिक दुकानें हैं। सड़क चौड़ीकरण होने पर इन दुकानदारों के प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। व्यापारी विकास गुप्ता ने कहा कि रामकोट क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण कितना किया जाएगा। अधिकारी इस पर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। व्यापारी नंदकुमार गुप्ता ने कहा कि हनुमानगढ़ी क्षेत्र में प्रसाद की दुकानें करने वाले दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था के बारे में भी सरकार सोचे। रामकोट क्षेत्र में ही उनके लिए नई दुकानें बनाई जाएं।
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में मजदूर रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। साथ ही निर्माण सामग्री के लिए वाहनों का भी आवागमन होगा। इसको देखते हुए रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा अहम मानी जा रही है। परिसर की सुरक्षा का नया खाका तैयार किया जा रहा है। राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्य में लगने वाले मजदूरों व अधिकारियों का सत्यापन करने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय ने बताया कि रामजन्मभूमि में दर्शन के लिए अभी पहले वाली व्यवस्था ही है। लेकिन राममंदिर का निर्माण शुरू होने से शीघ्र ही बड़ी संख्या में मजदूर यहां पहुंचेंगे। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था का नया प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। मंदिर निर्माण के लिए आने वाले मजदूर व अधिकारियों की जांच के साथ उन सभी का स्थानीय सत्यापन भी कराया जाएगा। मजदूरों को परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे। मजदूरों के लिए रामसेवकपुरम, रामजन्मभूमि परिसर व अशर्फी भवन क्षेत्र में अस्थायी भवन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed