{"_id":"5fd37d7a8ebc3e3f611265a9","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5542785195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट व्यवसायी ने दुकान में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट व्यवसायी ने दुकान में लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर ग्रंट निवासी टेंट व्यवसायी का शव खुर्दहा चौराहे पर स्थित उसकी दुकान में शुक्रवार को सुबह रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिवदासपुर ग्रंट निवासी टेंट व्यवसायी अरुण यादव (40) पुत्र स्व. महाराज दीन यादव खुर्दहा चौराहे पर किराए का मकान लेकर टेंट की दुकान करता था। शुक्रवार को भोर में ही वह किसी को सामान देने की बात बताकर अपने घर से दुकान आया था। सुबह काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो देखा सारे दरवाजे अंदर से बंद हैं।
अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना देने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरा खोला गया तो अरुण कमरे के अंदर रस्सी के सहारे लटक रहा था। मृतक के भतीजे मधुर की सूचना पर पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के आत्महत्या किए जाने का कोई कारण अब तक नहीं पता चल सका है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है।