फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

समाधान दिवस में गैरहाजिर अफसरों का वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 17 Nov 2020 07:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कोविड-19 के प्रोटोकाल संबंधित दिशा- निर्देशों का अनुपालन करते हुए शिकायतें सुनी। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग करते हुए आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिले में कुल 436 शिकायतें आई इनमें से 17 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

डीएम से स्वामीनाथ वर्मा निवासी ग्राम कस्तूरी पुर ब्लॉक पूरा बाजार द्वारा ग्राम आशापुर परगना हवेली अवध के चक मार्ग (गाटा संख्या-478) पर दबंगों से अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। डीएम ने चकमार्ग की यथाशीघ्र पैमाइश कराने और पैमाइश होने तक संबंधित लेखपाल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने भूमि विवाद, विद्युत, चकबंदी, पुलिस, आपूर्ति, सिंचाई, कृषि, शौचालय, आवास की मांग आदि के प्रकरण पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर निरीक्षण कर भूमि विवाद का निपटारा कराएं। शौचालय व आवास की मांग सहित विभिन्न समस्याओं का भी निस्तारण प्राथमिकता के साथ किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के प्रकरणों को गंभीरता से लें। समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विजयपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी निपुण अग्रवाल, तहसील सदर विजय कुमार, नायब तहसीलदर नगर हृदय राम तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम विजय कुमार मिश्र की मौजूदगी में मंगलवार को सोहावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर कुल 75 मामले सामने आएं। जिनमें से सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। अधिकांश मामले राजस्व बिजली और पुलिस प्रशासन से जुड़े रहे जिन्हें लेकर कई मामलों में अधिकारियों को खरी-खोटी सुननी पड़ी। एसडीएम ने बताया शिकायतों को विभागीय अधिकारियों के हवाले कर टीम बनाकर निष्पक्षता और पारदर्शिता से त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सीआरओ पुरुषोत्तम दास गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें आई। इसमें पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व के मामलों से संबंधित थी। रुदौली तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल मामले 41 प्रस्तुत हुए। तीन मामलों का निस्तारण हुआ। एसडीएम विपिन सिंह ने समय सीमा के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश विभागाध्यक्षों को दिए।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 99 शिकायतें आई। इनमें से दो मामलों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। दिवस में तहसीलदार अरविंद त्रिपाठी, बीडीओ ज्योति शर्मा सहित सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed