फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

संगठन का पाठ पढ़ाया, सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

Thu, 29 Oct 2020 08:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। भाजपा महानगर के देवकाली मंडल के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास बताया। साथ ही दायित्व बतलाते हुए संगठनात्मक पाठ भी पढ़ाया। इसके अलावा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। दूसरे दिन के शिविर का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वल कर किया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर बोलते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पहले की सरकारों में विकास का पहिया थम सा गया था। भ्रष्टाचार चरम पर था। वर्तमान सरकार सर्वांगीण विकास की अवधारणा को साकार कर रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनायी जा रही है। दूसरे सत्र में डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा अनुशासित व संस्कारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
विज्ञापन

पार्टी का अनुशासन व संस्कार कोरोना काल में दिखाई दिया। तीसरे सत्र में गरीबों व जरुरतमंदों की जरुरतों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरा करने का हर संभव प्रयास किया। सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर बोलते हुए रवि तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने यूपी को अपराध मुक्त परिवेश प्रदान किया है। सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरूप यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे सत्र में व्यक्तित्व एवं विकास विषय पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पर्क संवाद व प्रवास के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच रहता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ सभी दुख सुख में खड़ा रहने की प्रवृति भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के भीतर है। पांचवे सत्र में सोशल मीडिया का उपयोग पर बोलते हुए अमित तिवारी ने कहा कि वर्तमान युग सोशल मीडिया का है।
हमारे विचारों को समाज के बीच प्रस्तुत करने का यह सशक्त माध्यम है। समापन अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी स्मृता तिवारी, बिंदू सिंह, नीलम जायसवाल, सुमन बाला निषाद ने संभाली। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, सांसद प्रतिनिधि मनमोहन जायसवाल, शिक्षक नेता धीरेंद्र सिंह, विशंभर सिंह, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, आलोक द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, राजू सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, बसंती सिंह, मालती चौहान, पूजा रावत, सुनीता उपाध्याय, विजेता जायसवाल, सीमा श्रीवास्तव, सीता सिंह, राजकुमार वर्मा, दीपक जौहरी, केशव बिगुलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed