{"_id":"5f9adf3e8ebc3e9bac5efd07","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5476285157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर से लूट के खिलाफ हल्ला बोलेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर से लूट के खिलाफ हल्ला बोलेगी आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से हो रही लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में जिले के हर उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली के बिल की शिकायत करें। इसके लिए पार्टी ने अयोध्या जनपद का हेल्प नंबर 8604780050 भी जारी किया है। इस नंबर के जरिये भी जनता अपने बिल भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने कहा कि पार्टी की मांग है कि 30 प्रतिशत तेज चलने वाले मीटर से लूट का ये जो सिलसिला पिछले एक साल से जारी है, उसमें लोगों को ब्याज सहित लिए गए नाजायज पैसे योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को वापस करे। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का भुगतान न किये जाने पर जिन भी उपभोक्ताओं के खिलाफ मुक़दमे दर्ज हुए है, उनको सरकार तत्काल वापस ले। सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस लूट के बावजूद भी जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ रही है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। आलू, प्याज, दाल सहित जरूरत की चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। आम आदमी पार्टी 31 अक्तूबर को प्रदेश की सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। और मांग पत्र सौंप कर महंगाई कम करने की मांग करेंगे।