{"_id":"5f999a688ebc3e9bdb0e3c4b","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko547471628","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर बढ़ने से जागा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर बढ़ने से जागा नगर निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही संख्या से नगर निगम प्रशासन की नींद टूटी है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर गुरुवार से 4 नवंबर तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर के 60 वार्डों में विशेष अभियान के तहत रोस्टर बना कर फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की हिदायत दी है। ये अभियान गुरुवार से शहर में शुरू हो जाएगा।
शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लगभग 100 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इस सब के पीछे सफाई व्यवस्था का दुरुस्त न होना बताया जा रहा है। नगर निगम में रोज इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं कि मोहल्लों में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है। साथ ही फॉगिंग व्यवस्था को लेकर नगर वासी खुश नहीं हैं। इस सबके मद्देनजर नगर आयुक्त ने विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त व सफाई निरीक्षक को पत्र भेज कर वार्डवार सफाई का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अपने पत्र में नगर वासियों की ओर से मिल रही शिकायतों के का हवाला देते हुए गुरुवार से 4 नवंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सफाई अभियान में खासतौर पर नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव, वार्डों में फॉगिंग व सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही है। इस विशेष सफाई अभियान का नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त को बनाया है। इस विशेष सफाई अभियान में लगातार नगर निगम के अधिकारी निरीक्षण कर हकीकत को भी परखेंगे।
विज्ञापन
शहर में शासन के निर्देश पर माह भर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ये अभियान कहां चल रहा है नगर वासियों को पता नहीं है। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में पिछले एक माह में सिर्फ एक बार फॉगिंग हुई है। हर मोहल्लों में मच्छरों के प्रकोप है। खाली प्लाटों में कूड़ा पटा है। कई मोहल्लों की हालत ये है कि दिन में ही घरों में मच्छर लग रहे हैं लेकिन नगर निगम की ओर से फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। ये सब तब है जब संचारी रोग माह के अंतर्गत अभियान चल रहा है।
नगर वासियों की ओर से लगातार नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग न होने की शिकायतें आ रही हैं। इसके लिए गुरुवार से 4 नवंबर तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई अभियान के दौरान नगर निगम के आला अफसर निरीक्षण करेंगें।
- विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या नगर निगम