फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

नोडल अफसर ने किया राम की पैड़ी, बस स्टैंड व अस्पताल का निरीक्षण

Wed, 28 Oct 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जिले के नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं परती भूमि टी वेंकटेश ने बुधवार को जिले के दौरे पर थे। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के साथ ही मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। यहां भोजन की गुणवत्ता कोे भी परखा। माइनर की सिल्ट सफाई कार्य को देखा।
विज्ञापन

पौधरोपित करने के साथ ही अच्छा कार्य करने वाली पांच महिलाओं को प्रशस्थि पत्र प्रदान किया। नोडल अफसर राजर्षि दशरथ स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बनाए गए कोविड अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने भूतल पर स्थित विभिन्न कक्षों में व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे से यहां के अस्पताल की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

सीएमएस से अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। फोन से टेलीमेडिसिन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पोस्ट कोविड ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया। आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाए भुगतान को तत्काल कराने के लिए सीएसएम से कहा। अभिलेख देखे, जांच प्रक्रिया के साथ यहां डॉक्टरों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किचन में गए। जहां से बनाए गए अस्पताल के मरीजों को भोजन की आपूर्ति की जाती है। यहां नोडल अफसर तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता को नजदीक से देखा। रसोई घर में पकाए गए भोजन को देखा। यहां के अभिलेखों के इंद्राज का मुआयना किया।
इसके बाद उन्होंने 4.89 करोड़ की लागत से बन रहे अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड के पास बन रहे कल्चरल स्टेज आडीटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां से वह निर्माणाधीन राम की पैड़ी भी देखने पहुंचे। इस दौरान राम की पैड़ी में जल प्रवाह हो रहा था। यहां से वह बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरहट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पार्क/व्यायामशाला का लोकार्पण के साथ पौधरोपण किया गया। इसे ग्राम प्रधान को संरक्षित करने के लिए कहा गया।
इसी कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत पांच महिलाओं को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षक के साथ अन्य थी। इसके बाद नोडल अफसर ने अबनपुर रजबहा की सिल्ट सफाई का स्थ लीय निरीक्षण किया।

अलग-अलग निरीक्षण और कार्यक्रम में उनके साथ डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, डीडीओ हवलदार सिंह, एसडीएम बीकापुर, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीडीओ बीकापुर, ग्राम प्रधान देवी प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed