{"_id":"5f998dc18ebc3e1a242d2c30","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5474565188","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं को दी कानूनी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जिला न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला कारागार में आयोजित वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला बंदियों को कानूनी जानकारी दी। साथ ही उन्हें अधिकार भी बताए।
प्राधिकरण की सचिव सुमन तिवारी ने शिविर में महिला बंदियों से उनकी परेशानियों को सुना और विधिक जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने उनके अधिकारों व विधिक प्राविधानों से रूबरू कराया। महिला बंदियों को बताया कि जिला कारागार में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है। किसी भी महिला बन्दी को यदि कोई समस्या हो तो वह जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।
जेलर ने बताया कि कोई ऐसा बंदी नहीं है, जिसको विधिक सहायता की आवश्यकता हो और उसे विधिक सहायता प्रदान न की गई हो। शिविर में उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के बारे में महिला बंदियों से मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहा। शिविर में महिलाओं को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। शिविर में कारापाल सीपी त्रिपाठी, मूलचंद सरोज, अभिलाषा आदि उपस्थित थे।