{"_id":"5f998dbf8ebc3e9bd012645c","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko547453758","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास : सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भाजपा महानगर के देवकाली मंडल का प्रशिक्षण शिविर का सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह ने किया। सांसद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए हम समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। इसका पूरा प्रयास किया गया है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।
दूसरे सत्र में हमारा विचार हमारा परिवार विषय पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलती है। पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। हम एक परिवार की भांति एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते है, जो हमारी शक्ति का परिचायक है। तृतीय सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिन: भाव हमारे भीतर समाहित है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व वैचारिक रुप से प्रबल होता है।
चतुर्थ सत्र में हमारी कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक संरचना पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि हम पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन अपनी पूरी शक्ति व सामथ्र्य के अनुसार अनुशासन में रहते हुए करें। पंचम व समापन सत्र में भारत की वैचारिक मुख्य धारा विषय पर बोलते हुए महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा अनुशासित व संस्कारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का अनुशासन व संस्कार कोरोना काल में दिखाई दिया।
विज्ञापन
गरीबों व जरूरतमंदों की जरूरतों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरा करने का हर सम्भव प्रयास किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, कमलेश श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्या, राजू सिंह, अशोक द्विवेदी, बसंती सिंह, मालती चौहान, पूजा रावत, सुनीता उपाध्याय, विजेता जायसवाल, सीमा श्रीवास्तव, सीता सिंह मौजूद रहे।