फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना होगा: डॉ. ललित सिंह

Tue, 20 Oct 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एंड वेलफेयर सेल ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार चौथे दिन मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के डॉ. ललित सिंह ने मेंटल हाइजिन फॉर वीमेन विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। जिससे उनके अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान सके।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हुए उनके ऊपर हुए अपराध को कम किया जा सकता है। इससे उनकी सामाजिक एवं मानसिक दोनों दशा में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में पुरूष प्रधान सोच के कारण महिलाओं को आज भी उचित स्थान एवं सम्मान नही मिल पा रहा है। इसके लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लैंगिक विभेद के कारण पुरूष एवं महिला दोनों को ग्रसित है। वेबिनार में वीमेन ग्रिवेंस एंड वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इस तरह के आयोजन से महिलाओं को जागरूक करते हुए प्रदेश में माहौल बनाना है। मिशन शक्ति अभियान समाज में महिलाओं के प्रति सबकी सोच बदलने में कारगर सिद्ध होगा। इससे उन्हें समाज में सम्मान भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा शीर्षक पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन वीमेन ग्रिवेंस एंड वेलफेयर सेल की सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव ने किया। अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित सेल की इंजीनियर मनीषा द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग इंजीनियर राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, सेल की सह समन्वयक डॉ. सिंधु सिंह, डॉ. सरिता द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed