{"_id":"5f7c737d8ebc3e9baf5ce073","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5437933169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की घटना के विरोध ने सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की घटना के विरोध ने सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के सफाई कर्मचरियों ने हाथरस की पीड़िता के पक्ष में मंगलवार को नगर निगम परिसर में धरना दिया है। धरने के माध्यम से एक तीन सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है। इसमें पीड़िता के परिवारीजनों को सुरक्षा, आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा व पीड़िता के परिवारीजनों को 50 लाख की सहायता व परिवार में एक शख्स को नौकरी देने की मांग की गई है।
मंगलवार को सफाई कर्मचारी हाथरस की घटना को लेकर आक्रोशित रहे। सफाई मजदूर संघ ने पहले ही नगर निगम से जिला अधिकारी कार्यालय तक जाने की घोषणा की थी लेकिन मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने जुलूस व पैदल मार्च नहीं निकालने दिया।
इसके आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना दिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय बाघमार ने कहा कि हाथरस की घटना निंदनीय है। इसमें दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। धरने के माध्यम से एक तीन सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया। धरने में मुख्य रूप से सुरेश भारतीय, राकेश कुमार, मंगल, मुकेश, हीरालाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।