फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

गन्ना समिति भूमि विवाद को लेकर डीआईजी से मिले जिला गन्ना अधिकारी

Mon, 05 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। थाना कैंट स्थित गन्ना समिति परिसर भूमि विवाद मे सरकारी कर्मचारी के उत्पीड़न को लेकर सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान उन्होंने विभागीय पक्ष रखा। डीसीओ के मुताबिक डीआईजी/ एसएसपी ने सरकारी कर्मचारी का उत्पीड़न न किये जाने का आश्वासन दिया है जबकि विभाग की क्रास एफआइआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि समिति परिसर की भूमि पर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस भूमि पर दशरथ महल द्वारा स्वामित्व को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जाने तथा छह अक्टूबर को तहसील दिवस में विवाद पर की सुनवाई की सूचना मिलने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंतु दो दिन पूर्व दशरथ महल के साधु सुदामा दास सहित कुछ बाहरी लोगों द्वारा समिति परिसर में पहुंच कर मारपीट की गई और फर्जी तरीके से वहां मौजूद न रहने पर भी समिति के सचिव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बताया कि सोमवार को डीआईजी/ एसएसपी से विभाग की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर उन्होंने यह कह कर क्रास मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया कि वहां अपराधी तत्व मौजूद थे।
बताया कि इस मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की एक बैठक के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed