{"_id":"5f7b49658ebc3e9bc819393f","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko543697420","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उद्यान अधिकारी समेत 55 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उद्यान अधिकारी समेत 55 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। जिला उद्यान अधिकारी बीपी सिंह समेत जिले में 55 लोग सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि कोरोना को मात देने के बाद 79 मरीजों की छुट्टी हुई है। जिले में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6223 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय मरीज 868 रह गए हैं।
जिला उद्यान अधिकारी भूषण प्रसाद सिंह ने कोरोना को लेकर संदेह होने पर सोमवार को एंटीजन किट से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिन्हें छावनी क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा सोमवार को आई रिपोर्ट में शहर के रामनगर इलाके में कोरोना का कहर देखा गया। यहां एकसाथ सात नए मरीज मिलने से हड़कंप रहा।
जबकि नगर निगम क्षेत्र की ही सरयू विहार कॉलोनी में चार, घोसियाना में दो, बछड़ा सुल्तानपुर में दो, मीरनघाट में दो, मसौधा ब्लॉक के बनबीरपुर में दो, पूरा ब्लॉक के कृष्णानगर में तीन सहित नगर निगम क्षेत्र के सदर बाजार, वाजिदपुर, अश्वनी पुरम कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, पदमपुरी, हौसला नगर, मोतीबाग, जनौरा, तुलसी नगर, बेनीगंज, आनंद विहार कॉलोनी, मसौधा ब्लॉक के मिर्जापुर, शिवनगर, पूरे काशीनाथ, शारदा पुरम, मुमताजनगर, कोटसराय, कौशलपुरी, गद्दोपुर, मधुपुर, विष्णुपुरी, खोजनपुर, मया के गोसाईगंज, अरवत, पूरा ब्लॉक के बाबा का पुरवा, पूरा बाजार, रानोपाली, आसिफ बाग, रुदौली के नेवरी, तारुन में बरांव, बीकापुर के तिवारीपुर में एक-एक मरीज संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
जिले में अब कुल संक्रमित 6223 मरीजों में सक्रिय 868 मरीज बचे हैं। जिनमें 73 मरीजों को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, दो मरीजों को कोविड केयर चिकित्सालय झुनझुनवाला में रखा गया है। शेष 666 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।