फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

एआरपी के लिए आए तीस आवेदन, आठ को होगी परीक्षा

Mon, 05 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रिक्त चल रहे 15 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अब तक तीस शिक्षकों ने आवेदन किया है। जिनकी लिखित परीक्षा आठ अक्तूबर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू होगी। विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

गतवर्ष सरकार ने ब्लॉक सह समन्वयक (एबीआरसी) को हटाते हुए उनके स्थान पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की तैनाती का फैसला लिया था। पांच विषयों के विशेषज्ञ कहे गए इन एआरपी की तैनाती के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई थी।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में पांच एआरपी के हिसाब से 60 लोगों की तैनाती किया जाना था जिसके सापेक्ष कई गुना लोगों ने आवेदन किया, लेकिन साक्षात्कार में कुल पद के सापेक्ष बहुत कम लोग ही शामिल हुए। जिनमें से सभी 45 लोगों की तैनाती हो गई। शेष 15 पद तभी से रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त चल रहे 15 पदों पर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके लिए तीस लोगों ने आवेदन किया है। जिनकी लिखित परीक्षा आठ अक्तूबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कराई जाएगी। जबकि माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार नौ अक्तूबर को किया जाएगा।

जिसमें सफल होने वालों को तैनाती दी जाएगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि एआरपी के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, लिखित परीक्षा के बाद माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार के उपरांत सफल होने वालों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed