{"_id":"5f7b480d8ebc3e1a242d20f9","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko543693872","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति कर्मियों का कार्यबहिष्कार आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति कर्मियों का कार्यबहिष्कार आज से
विज्ञापन
अयोध्या। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारी छह अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। यह 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसका निर्णय प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित बैठक में सोमवार को सहकारी समिति कोटसराय पर आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में कर्मियों ने मांगें पूरी कराए जाने की मांग भी उठाई।
उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। जनपद स्तरीय समस्याओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। संघ नेमांग उठाई कि उर्वरक वितरण में कई जनपदों में सचिवों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। उसी आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसे वापस लिया जाए।
गेहूं, धान खरीद का संपूर्ण बकाया कमीशन, भाड़ा, पल्लेदारी, किसानों की सुख सुविधा आदि का भुगतान किया जाए। समिति के कार्यक्षेत्र में खोले गए एगंरी जंक्शन बंद किए जाएं। इफको, पीसीएप के तहत समितियों से किए गए व्यवसाय पर प्रति टन 50 रुपये के हिसाब से भुगतान कराया जाए। उसके खर्च की गाइड लाइन जारी की जाए। समिति कर्मियों के वेतन और बकाया वेतन के भुगतान की व्यवस्था की जाए। पीओएस मशीन के बनने की व्यवस्था जिलसे स्तर पर की जाए। जनपद अयोध्या के में जिन सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सहकारी समिति तेलियागढ़ के सचिव को जिला संगठन मंत्री और साधन, सहकारी समिति रजौरा के सचिव को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष अनूप कुमार वर्मा, गिरीश सिंह महामंत्री, राम आशीष वर्मा, अरुण पांडेय, जय प्रकाश मिश्र, अरुण मिश्र, राम यज्ञ गोस्वामी, राजेश वर्मा, राम प्रताप यादव, दिनेश, राकेश मिश्र, सूर्य राम यादव, राहुल पांडेय, महताब आलम, रामकेवल यादव, प्रमोश शुक्ल, राम कृष्ण पांडेय सिंह अन्य लोग रहे।