फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya, corona

तीन पुलिसकर्मी सहित मिले 26 और कोरोना संक्रमित

Mon, 27 Jul 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
ayodhya, corona
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन व पटरंगा थाने के एक पुलिसकर्मी सहित सोमवार को जिले में 26 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़कर 891 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से कोविड संक्रमण को तेजी से ट्रेस करने के मकसद से प्रतिदिन दो हजार लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई जा रही है। नतीजतन जिले में तमाम एसिंप्टोमेटिक मरीज सामने आने लगे हैं। सोमवार को भी 26 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें भी अधिकांश एसिंप्टोमेटिक है। सोमवार को मिले मरीजों में आरजेबी अयोध्या का एक व्यक्ति, पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी, खवासपुरा में एक, सोहावल के देवरा कोर्ट में एक, यहीं के निमैचा में एक युवक, नगर निगम के पुरानी सब्जी मंडी में तीन, अवधपुरी कॉलोनी में एक, मया ब्लॉक के बेलवारी खान में एक, शहर के सद्गुरु गेस्ट हाउस में एक, नियावां में एक लालकुर्ती में एक, पटरंगा थाने में एक, रिकाबगंज में दो, खंडासा में एक व अमसिन में एक व्यक्ति व नगर निगम के लालबाग में सात पाए गए हैं। इनमें तीन लोगों को होम आइसोलेशन में व अन्य को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर एवं मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन की सुविधा स्टार्ट होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 6 मरीजों को सोमवार को होम आइसोलेट किया गया है। यह सभी मरीज पुरानी सब्जी मंडी के निवासी हैं और रविवार को पॉजिटिव मिले थे इनकी निगरानी होम आइसोलेशन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की यूपीएचसी टीम करेगी।

मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती एक और कोरोना मरीज का सोमवार को सिजेरियन ऑपरेशन के द्वारा प्रसव कराया गया है। जिले में कोरोना संक्रमित महिला का यह सातवां प्रसव है। प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पांचवें दिन नवजात शिशु का भी टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed