फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadh University's main examination held

अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा टली

Tue, 06 Mar 2018 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Avadh University's main examination held
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 12 मार्च से होने वाली मुख्य परीक्षा आखिरकार मंगलवार को टल गई। अब यह परीक्षा 24 से 27 मार्च के बीच शुरू होगी। एक सप्ताह में नई स्कीम जारी हो जाएगी। नई स्कीम में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि बड़े विषयों की परीक्षाएं बाद में आयोजित कराई जाएं। साथ ही 10 दिनों के अंदर ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी। परीक्षा में फैजाबाद, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा व बहराइच के 631 महाविद्यालय सम्मिलित होंगे। इस वर्ष साढ़े सात लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठना है।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय ने 12 मार्च से मुख्य परीक्षा कराए जाने की घोषणा की थी। अवध विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर एक माह से जद्दोजहद कर रहा है। अभी तक 630 में सिर्फ 200 महाविद्यालय ही ऐसे हैं जो परीक्षा केंद्र के मानक पर खरे उतर रहे हैं। जबकि विश्वविद्यालय को शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए कम से कम 268 महाविद्यालय चाहिए। कुलपति के निर्देश के अनुसार प्राचार्य विहीन महाविद्यालयों में शासनादेश में निहित नियमों के अनुसार अप्रूवल की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक सप्ताह में पूरी प्रक्रिया पूर्ण करा लेगा।
विज्ञापन


बता दें कि कुलपति ने पहले ही अपने शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन न करने वाले 171 महाविद्यालयों, प्राचार्य विहीन 196 विद्यालयों और पिछले वर्ष सामूहिक नकल में आरोपित कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में छात्र- छात्राओं के महाविद्यालय से आठ किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाया जाना सांसत का विषय है। इस सब के बाद कुलपति मनोज दीक्षित ने सभी तथ्यों के दृष्टिगत मंगलवार को बैठक की है। बैठक में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 दिन में संपन्न कराने के साथ व महाविद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में तैयारियों के पूर्ण न होने से परीक्षा की तिथि 12 मार्च से टाल दी गई है। 12 मार्च को दोबारा मुख्य परीक्षाओं को लेकर कुलपति रिव्यू करेंगे। उम्मीद है कि 24 से 27 मार्च के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि में परिवर्तन होने के बाद स्कीम में भी परिवर्तन होना तय है। वीसी के निर्देशों के अनुसार छोटे विषयों की परीक्षाएं पहले व बड़े विषयों की परीक्षाएं बाद में संपन्न कराई जानी है।

ऑनलाइन है प्रयोगात्मक परीक्षाओं का डाटा
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं का नंबर ऑनलाइन फीड हो रहा है। पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं का डाटा तुरंत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फीड हो रहा है व 48 घंटों के अंदर प्रयोगात्मक परीक्षा की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय को मिल रही है। कारण यह है कि पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं बाद में भी हो जाती थीं लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षा के नंबर के आभाव में छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम बाधित हो जाते थे। इस बार कुलपति के निर्देश पर सारी प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले ही संपन्न कराई जानी हैं ताकि बाद में छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। बता दें कि अभी तक सिर्फ 60 प्रतिशत महाविद्यालयों में ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो पाई हैं।


प्रयोगात्मक परीक्षा के पूर्ण न होने व परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण विश्वविद्यालय की 12 मार्च से घोषित मुख्य परीक्षा टाल दी गई है। नई परीक्षा तिथि एक-दो दिन में घोषित कर दी जाएगी। जल्दी में परीक्षा कराने से शुचिता प्रभावित होगी।- प्रो. मनोज दीक्षित, कुलपति, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed