फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attack

हिंसक जानवर के हमले में दो महिलाएं और युवक घायल

Fri, 29 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Attack
अयोध्या-कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत गांव में हिंसक जानवर के हमले में घायल युवक के साथ मौजूद वन क्षे - फोटो : FAIZABAD
मिल्कीपुर। कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत महुलारा और तुलापुर गांव में हिंसक जानवर के हमले में दो महिलाएं व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सकों के यहां पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने गहन छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात इनायतनगर थानाक्षेत्र के महुलारा गांव निवासी खुनखुन प्रजापति (28) और शीला (40) पत्नी शिवनारायण घर के बरामदे में लेटे हुए थे। रात करीब 12 बजे एक हिंसक जानवर ने दोनों पर हमला बोल दिया। दोनों के हाथ व शरीर पर कई जगह काट लिया। शोर मचने पर हिंसक जानवर भाग निकला। वहीं, रात करीब एक बजे कोल्हापुर गांव निवासी महिला आशा (42) पत्नी फूलचंद अपने घर के बगल ही स्थित अपने खेत में शौच के लिए निकली थीं। इसी बीच कुत्ते से बड़े एक जानवर ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। महिला के हाथ और कमर पर कई जगह काट लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायल महिलाओं एवं युवक को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया। महुलारा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश यादव ने कुमारगंज वन क्षेत्राधिकारी सहित वन विभाग के एसडीओ को फोन कर समूचे घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने हिंसक जानवर के पग चिन्हों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटनास्थल के इर्द गिर्द खेतों एवं जंगल झाड़ियों में छानबीन की। बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरीके से लोगों के हाथ और शरीर के कई जगहों पर घाव हुए हैं। उससे यह लग रहा है कि किसी नाखून वाले जानवर जैसे पागल कुत्ते या सियार ने ही हमला किया है। बताया कि वनकर्मियों की टीम लगा दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed