फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   At times by the support of many districts announced strike

कई जिलों ने किया बार के सहयोग में हड़ताल का ऐलान

Wed, 08 Jul 2015 10:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
बार के हड़ताल की आंच पूर्वांचल के कई जिलों में लगी। वहां इसके समर्थन में हड़ताल की घोषणा की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति व जिले के प्रशासनिक जज को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


पत्र में वाहन स्टैंड को लेकर प्रशासनिक अफसरों की ओर से उदासीनता का आरोप लगाया गया है। गुरुवार तक तीनों मांग पूरी न हुई तो अधिकारियों का पुतला फूंकने का एलान किया गया है।
विज्ञापन


27 जून से वकील अपनी तीन मांगो को पूरी करने के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलित हैं। बुधवार को भी बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि वकील इस तरह शांत बैठने वाले नहीं हैं। खुद बंगले को गिराकर उसकी तोहमत वकीलों पर लादते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना कहां का न्याय है।

वकीलों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि इस दौरान मांग न पूरी हुई तो आंदोलन को और धार देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का पुतला फूंका जाएगा।

निरीक्षण न्यायमूर्ति को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वकीलों के वाहन सुरक्षा के मद्देनजर कचेहरी परिसर में नहीं घुसने दिए जाते। वाहनों को वकील सड़क के किनारे खड़ा करते थे।


इस पर भी प्रशासन की ओर से पाबंदी लगा दी गई। कई साल से वाहन स्टैंड के लिए अधिवक्ता प्रशासन से जमीन मांग रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उनसे प्रकरण में अपने स्तर से हस्तक्षेप करके कार्रवाई की मांग की गई है। बुधवार को धरने को गिरीश तिवारी, सुशील चौबे समेत कई अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed