{"_id":"56fc16f74f1c1ba47af0048a","slug":"at-the-meeting-after-the-use-of-profanity-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद बैठक में हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद बैठक में हुई हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सोहावल की ग्राम पंचायत कुंदुर्खा खुर्द में बुधवार को बुलाई गयी खुली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गयी। ग्रामीणों के विरोध पर कोटेदार का चयन नहीं हो सका। बैठक में आरोप-प्रत्यारोप और हाथापाई के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंदुर्खा खुर्द में खुली बैठक बुलाई गयी थी। इसमें वीपीओ सहित ग्रामीण एकत्र हुए। आरोप है महिला प्रधान प्रेमलता सिंह की जगह बैठक में इनके पति व पुत्र मौजूद थे और बैठक का स्थान पंचायत भवन से बदलकर पशु अस्पताल कर दिया गया था।
जिसे लेकर कुछ ग्रामीणों ने एतराज जताया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना मुनादी के बैठक बुलाई गई और गुपचुप तरीके से नए कोटेदार के चयन का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
जब कई लोगों ने यह आरोप लगाया तो हंगामा खड़ा हो गया। अपशब्दों के साथ बैठक में जब हाथापाई शुरू हो गई तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और बैठक स्थगित कर दी गयी।
एसओ रौनाही केके गुप्ता ने बताया कि बैठक में ग्रामीण आक्रोशित थे, किसी को चोट नहीं लगी है और न ही किसी ने कोई शिकायत दर्ज कराई है।