फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   At the conclusion of the Festival to honor specific individuals

महोत्सव के समापन पर विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

Fri, 08 Jan 2016 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
At the conclusion of the Festival to honor specific individuals
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित फैजाबाद महोत्सव के समापन समारोह में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि एवं नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट सुभाष चद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जलवा डांस, कव्वाली की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा। अवधी नृत्य फरवाही भी लोगों द्वारा खूब सराहा गया। इलाहाबाद के कलाकारों ने अपने भजनों से लोगों में भक्ति भावना का संचार किया।
विज्ञापन


समारोह में फैजाबाद रत्न सम्मान शिक्षा क्षेत्र से डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, विज्ञान एवं तकनीकि क्षेत्र से डॉ. पदमाकर त्रिपाठी, प्रबंधन व्यवसाय से अविनाश चंद्रा, समाज सेवा से सूर्यकांत पांडेय, साहित्य से अशोक मिश्र टाटंबरी, अवधी संस्कृत से विजय वीर विक्रम बहादुर सिंह यादव को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद श्री सम्मान समासेवा में धनुष, शिक्षा से राम बुझारत मिश्र, कला में विशाल जयसवाल, सक्रिय सहभागिता में वाणी शुक्ला, खेल में जितेंद्र पाल, फैजाबाद गौरव सम्मान शिक्षा से डॉ. आरपी सिंह, मिर्जा साहब शाह, कला से महेश योगी, समाज सेवा से विजय सिंह, साहित्य से अवनेंद्र श्रीवास्तव, सक्रिय सहभागिता से अनूप मल्होत्रा, खेल से अंकित यादव के साथ ही अन्य प्रतियोगिता पुरस्कार, सहयोग पुरस्कार, पत्रकार सम्मान पुरस्कार का वितरण किया गया।


समापन पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, संयोजक जयशंकर, सह संयोजक डॉ. गोपाल नंदन, महासचिव आकाश अग्रवाल सचिव नाहिद व विष्णु प्रकाश ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed