फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Army recruitment rally yesterday, preparations intensify

सेना भर्ती रैली कल से, तैयारियां तेज

Wed, 17 Feb 2016 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally yesterday, preparations intensify
कैंट क्षेत्र में 19 फरवरी से होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस की तैनाती कर दी गई है। भर्ती को लेकर बैरीकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के साथ ही प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने बैठक की। तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम योगेश्वरराम मिश्र व एसएसपी मोहित गुप्ता के प्रतिनिधि एडीएम सिटी रामनिवास शर्मा व एसपी सिटी आरएस गौतम ने संयुक्त रूप से सेना भर्ती रैली की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया गया कि 19 फरवरी को संतकबीर नगर के 6424, 20 को अंबेडकरनगर के 7557, 21 को प्रतापगढ़ जीडी के 5451, 22 को प्रतापगढ़ के 6760 और सिद्धार्थनगर के 1220, 23 को बस्ती के 8011, 24 को फैजाबाद के जीडी 3782 और 25 फरवरी को फैजाबाद के शेष 4555 युवक, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया हैं, भर्ती के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सेना की ओर से एक कंट्रोल रूम के साथ रेलवे एवं रोडवेज पर पूछताछ काउंटर खोलने पर विचार-विमर्श किया गया। स्थान-स्थान पर फ्लैक्स लगाने की सहमति बनी।


सेना भर्ती के दौरान अधिशाषी अभियंता विद्युत अशोक कुमार को निरंतर विद्युत आपूर्ति, रेलवे और आरएम रोडवेज को पर्याप्त बसों की व्यवस्था, रेलवे से आए जीपी सिंह को अतिरिक्त कोच लगाने व ट्रेनों का फेरा बढ़ाने व अतिरिक्त ट्रेन चलवाने, सीएमओ को रेलवे रोडवेज तथा भर्ती स्थल पर एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed