फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Army recruiting youth in six states imposed race

सेना भर्ती में छह प्रदेशों के युवाओं ने लगाई दौड़

Mon, 26 Oct 2015 10:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में आयोजित प्रादेशिक सेना की पैदल वाहिनी के विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को छह प्रांतों के लगभग पांच हजार युवाओं ने हैलीपैड मैदान पर दौड़ लगाई।
विज्ञापन


दो दिन चली 50 पदों की भर्ती दौड़ में कुल 14 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। अब मंगलवार से 31 अक्तूबर तक दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


प्रादेशिक सेना की पैदल वाहिनी 153 इन्फैंट्री बटालियन में रिक्त 50 पदों के लिए सेना भर्ती बोर्ड की ओर से रविवार से 31 अक्तूबर तक चलने वाली छह दिवसीय भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिवसीय प्रक्रिया के दूसरेे दिन सोमवार को देश के विभिन्न प्रांतों के पांच हजार अभ्यर्थियों ने हैलीपैड ग्राउंड पहुंच दौड़ में हिस्सा लिया। सुबह पांच बजे से शुरू हुई प्रक्रिया ढाई बजे खत्म हो गई।


भर्ती बोर्ड के मेजर राकेश ने सोमवार को बताया कि दो दिवसीय दौड़ के दूसरेे दिन छह प्रांतों के लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने 16 सौ मीटर दौड़ में हिस्सा लिया।

मंगलवार से सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण करवा कर साक्षात्कार होगा। उसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed