फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Are drowning in Saryu rescued five students

सरयू में डूब रहे पांच छात्रों को बचाया

Sun, 09 Aug 2015 12:59 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
शनिवार शाम कोचिंग पढ़ने निकले छात्र कोचिंग न जाकर कैंट थाना क्षेत्र के
विज्ञापन
गुप्तारघाट पहुंच गये और स्नान के लिए सरयू नदी में उतर गये।

इनमें से एक छात्र डूबने लगा तो उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की। इसी कोशिश में पांचों छात्र डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने हल्ला-गुहार मचाई। इस पर गोताखोर नदी में उतर पड़े।

मश्ककत के बाद सरयू में डूब रहे पांचों छात्रों को सकुशल बचा लिया गया। थाने के निरीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि बचाये गये छात्र 15 वर्षीय अन्नू चौधरी पुत्र मनीराम निवासी कंधारी बाजार रिकाबगंज, 16 वर्षीय हर्ष शर्मा पुत्र प्रह्लाद कुमार निवासी कंधारी बाजार रिकाबगंज, 15 वर्षीय संतोष यादव पुत्र रामचंदर निवासी रोडवेज मॉडल शॉप के पीछे वाली गली व 14 वर्षीय अंगद गौड़ पुत्र रामकरन निवासी कंधारी बाजार तथा 16 वर्षीय आशुतोष कुमार पुत्र भगौती प्रसाद निवासी कंधारी बाजार हैं। घटना शाम पांच बजे के बाद की है। यह सभी हाईस्कूल व इंटर के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed