{"_id":"ceec8d74fec73526015942b250bdd48a","slug":"anshika-elect-miss-and-tariq-elect-mister-faizabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशिका मिस व तारिक मिस्टर फैजाबाद बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशिका मिस व तारिक मिस्टर फैजाबाद बने
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष की पूर्व संध्या पर झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में मिस्टर एंड मिस फैजाबाद प्रतियोगिता हुई। इसमें अंशिका सिंह को मिस व तारिक खान को मिस्टर फैजाबाद और इशिता श्रीवास्तव को मिस व केशव शुक्ल को मिस्टर झुनझुनवाला चुना गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला ने ऑडीटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता का सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
मिस्टर एंड मिस प्रतिस्पर्धा के प्रथम सत्र में प्रतिभागियों ने पाश्चात्य उन्मुखी प्रतिभा का परिचय दिया। द्वितीय चक्र में प्रतिभागियों ने निर्णायकों के सवालों को समुचित जवाब देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
विज्ञापन
तृतीय एवं अंतिम चक्र में चयनित प्रतिभागियों ने रैम्प पर कदमताल करते हुए अपने सौंदर्य का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनोचिकित्सक जिला अस्पताल डॉ. आलोक मनदर्शन, नैना अग्रवाल, राजवीर व दिव्या शामिल थे।
इन लोगों ने अंशिका सिंह को मिस फैजाबाद व तारिक खान को मिस्टर फैजाबाद चुना। इसके अलावा इशिता श्रीवास्तव को मिस झुनझुनवाला व केशव शुक्ला को मिस्टर झुनझुनवाला चुना गया।
कॉलेज चेयरमैन एलके झुनझुनवाला ने मिस व मिस्टर को ताज पहनाया और स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। प्राचार्य डा. रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने महाविद्यालय की ओर से सभी को नववर्ष की शुभकामना दी और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथी ही आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।