फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Another dengue patient admitted, 24 examined

डेंगू का एक और मरीज भर्ती, 24 की हुई जांच

Sat, 11 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Another dengue patient admitted, 24 examined
अयोध्या। जिला अस्पताल स्थित संक्रामक रोग वार्ड में शुक्रवार को एक और मरीज डेंगू मरीज भर्ती किया गया है। संदिग्ध मिले 24 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई है। पांच लोगों की एलाइजा जांच कराई गई।
विज्ञापन

जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 10 हो गई है। वहीं बच्चा वार्ड फुल हो गया है। जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द सहित मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में सर्वाधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसका नतीजा है कि बच्चा वार्ड लगातार फुल रहा है। ओपीडी में भी बुखार, सर्दी आदि से ग्रसित बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। इसके साथ ही जगह-जगह जमे हुए पानी में पनपे मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों का तांता रहा। अधिकांश मरीज मेडिसिन विभाग से संबंधित ही पहुंचे। इनमें डेंगू का संदेह होने पर 24 लोगों की जांच कराई गई। जबकि 24 अन्य लोगों की मलेरिया की जांच भी कराई गई है।
डेंगू के रैपिड टेस्ट में तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। हालांकि, पुष्टि के लिए पांच लोगों की एलाइजा जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्ट माना जाएगा।
फिलहाल रैपिड टेस्ट में ही पॉजिटिव मिले इन रोगियों का इलाज शुरू किया गया है। मलेरिया की हुई जांच में एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, कोतवाली नगर के जनौरा निवासी अक्षय सिंह (34) पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पहले से भर्ती एक अन्य मरीज का उपचार भी चल रहा है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के जांच व उपचार का पर्याप्त इंतजाम है।
अभी तक भर्ती कोई मरीज गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंचा है। बताया कि डेंगू से बचाव के लिए आमजन को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।

लोग स्वयं भी जागरूक रहें तो डेंगू से बचा जा सकता है। घर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें। घर में भी किसी बर्तन, नांद आदि में पानी न जमा होने दें, कूलर, फ्रिज आदि का पानी भी बदलते रहें। पूरी बांह का शर्ट पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed