फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Annual examinations of council schools from today, examinations will be completed in six days

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं आज से, छह दिवस में संपन्न होगी परीक्षाएं

Tue, 22 Mar 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations of council schools from today, examinations will be completed in six days
अयोध्या। जिले के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। 22 मार्च से शुरू होने वाली यह परीक्षा 26 मार्च को समाप्त होगी। जिले के 1790 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा-एक से आठ तक के पंजीकृत कुल 2.40 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

मूल्यांकन 28 से 30 मार्च तक किया जाएगा। परीक्षाफल 31 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो जाएगा। वहीं, करीब 90 फीसदी परिषदीय शिक्षकों को यूपी बोर्ड की परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में संभावना है कि यह परीक्षा शेष अध्यापकों व शिक्षा मित्र, अनुदेशकों के हवाले रहेगी। दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई बेपटरी हो गई थी। कोविड-19 संक्रमण के चलते पिछली साल स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं को भी रद्द करना पड़ा था। ऐसे में परिषदीय स्कूल में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था। इस वर्ष भी कोरोना के चलते विद्यालय कई माह बंद रहे थे, इस दौरान स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की जाती रही।
ऐसे में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं भी नहीं हो पाई थी। अब अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू होने से पहले वार्षिक परीक्षाओं को कराने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा 22 मार्च 26 मार्च तक होंगी।
जिले में 1790 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1266 प्राथमिक, 300 कंपोजिट व 236 जूनियर हाईस्कूल विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में कक्षा-एक से आठ तक के कुल 2.40 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, वह इस परीक्षा में भाग लेंगे।
बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि सभी परीक्षा तय समय सारणी के अनुसार होंगी। 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में कुछ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा व मूल्यांकन बाधित न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
यह है परीक्षा कार्यक्रम
दो पालियों में होने वाली परीक्षा कुल पांच दिवस में समाप्त होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी।
22 मार्च को प्रथम व द्वितीय पाली में कक्षा एक से पांच तक की सभी विषय की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा-छह से आठ तक के विद्यार्थी प्रथम पाली में बेसिक क्रॉफ्ट/कला/कृषि/गृह शिल्प की व दूसरी पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग की परीक्षा देंगे।
23 मार्च को कक्षा दो व तीन के छात्र प्रथम पाली में गणित, कक्षा चार से छह तके विद्यार्थी हिंदी व कक्षा सात व आठ के विद्यार्थी विज्ञान विषय की परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थी संस्कृत/उर्दू की परीक्षा देंगे।
24 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन के छात्र हिंदी व कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थी सामाजिक विषय की परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे।
25 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा तीन की सामाजिक विषय व कक्षा चार से आठ तक की गणित की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थी कला/संगीत की परीक्षा देंगे।

26 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच तक की कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा, कक्षा छह की विज्ञान व कक्षा सात व आठ की हिंदी की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed