{"_id":"4ae81b8678f10946d844895da93835b4","slug":"anger-on-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भड़का आक्रोश
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी अयोध्या में गुरुवार की शाम गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तो रुदौली में बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन हुआ लेकिन फिर भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में रत्ती भर भी सुधार नहीं हुआ।
हालात यह है कि दिन में निर्धारित कटौती के साथ ही घंटों की अतिरिक्त कटौती हुई। रात के साथ भोर में भी कटौती जारी रहने से लोग जहां रतजगा कर रहे हैं तो पेयजल का संकट भी गंभीर हो गया है।
उमस भरी गर्मी में जिले में लगभग सप्ताह भर से बिगड़ी बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जुड़वा शहरों में दोपहर 12 से चार बजे तक कटौती का शेड्यूल निर्धारित है लेकिन हफ्ते भर से भोर में पांच से आठ बजे तक और रात में नौ से 11 बजे तक आपात कटौती का शेड्यूल बन गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही दिन और रात में स्थानीय स्तर पर कई-कई घंटों बिजली गुल हो जाना आम हो गया है। शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली देर शाम छह बजे तक नहीं आई।
मालूम हो कि गुरुवार की शाम उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली न आने पर अयोध्या के रानोपाली में लोग सड़क पर आ गए थे और जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। शहर में भी कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बिजली की बेतहाशा कटौती से जुड़वा शहर में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। जलापूर्ति के समय बिजली गुल होने से लोगों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ रही है, तो रात में बिजली गुल हो जाने से लोगों को सड़कों पर रतजगा करना पड़ रहा है।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के हालात बेहद खराब हो गए हैं। जिले के सोहावल, रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के हालात बद से बदतर हैं। बिजली न मिलने से किसान से आम ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
रुदौली में गुस्साए व्यापारियों, किसानों व ग्रामीणों ने गुरुवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन कर सुधार न होने पर जिला मुख्यालय तक आंदोलन की चेतावनी तक दी थी।