फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Andhi

तेज हवाओं के साथ हुई जमकर बारिश, गिरे ओले

Tue, 05 May 2020 08:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Andhi
अयोध्या-आंधी आने के बाद उड़ती धूल - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। एकाएक तेज हवाओं के बीच गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई। इस दौरान आधा घंटे के भीतर आसमान से दो बार ओले भी गिरे। इससे जनजीवन को गर्मी से राहत तो मिली, मगर आम, तरबूज, खरबूज सब्जियों समेत खेत में पकी अरहर आदि फसलों को भारी क्षति हुई है। किसानों का खेत-खलिहान में पड़ा भूसा भी भीग गया है। वहीं, शहर के निचले इलाकों में नगरनिगम की तैयारियों की पोल खुल गई और जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। इससे राहगीरों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप से लोग परेशान दिखे। लेकिन, दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकाएक परिवर्तित हुआ और करीब दो बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए। तेज हवाएं चलने लगीं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। देखते ही देखते तेज बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। सीजन की पहली तेज बारिश होने का लोगों ने लुत्फ उठाना शुरू किया।
विज्ञापन

कुछ लोग छतों पर आकर बारिश में भीगने लगे, लेकिन ओले गिरने पर लोग घरों में फिर दुबक गए। आधे घंटे के भीतर दो बार ओले गिरते रहे, जिसका लॉकडाउन में कैद लोगों ने आनंद उठाया। बारिश थोड़ी देर में थमी, लेकिन आसमान में काले बादलों का डेरा जमा रहा और करीब आधा घंटा बाद फिर तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इस बारिश से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस किया, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ जाहिर हो रही है। बारिश से आम की फसल कुछ प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, तेज बारिश से शहर के सिविल लाइन, तहसील, कचहरी, रोडवेज सहित कुछ इलाकों में हल्का जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि जहां पर खेत में अरहर की पकी फसल है, और अन्य की फली थोड़ी छोटी है, उसे ओले की वजह से गिरने की आशंका है। इसके अलावा तरबूज व खरबूज की फसल को भी नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल लगभग कट चुकी है। कुछ किसानों का भूसा खेत में पड़ा है, जिसकी क्षति होने की संभावना है। इससे किसान कुछ चिंतित नजर आए।

तेज बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 55 फीसदी रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि कुमारगंज क्षेत्र में 12 मिमी बरसात दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed