{"_id":"b64a6c2325a2997bf5f22fa24562e082","slug":"anandsen-joy-at-victory-felt-welcome-influx-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदसेन की जीत पर सपाइयों में हर्ष, स्वागत को लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदसेन की जीत पर सपाइयों में हर्ष, स्वागत को लगा तांता
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीआईसी में मतगणना के दौरान कड़े संघर्ष से कभी मायूस तो कभी टेंपो हाई करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जैसे ही विजयश्री साफ नजर आई, खुशी से झूम उठे।
इस दौरान आनंदसेन ने सबसे बीच आकर उत्साह बढ़ाया। बीकापुर के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनहित कार्यों व स्व. मित्रसेन यादव के संघर्षों और पार्टी कार्यकर्त्ताओं की मेहनत को जीत का श्रेय दिया।
विजयी प्रत्याशी आनंदसेन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बीकापुर के सभी मतदाताओं व सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
शहीद भवन पर आनंदसेन की पत्नी इन्दुसेन यादव व भाभी प्रियंका सेन ने माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय भी मौजूद रहे। इसके बाद अपने पैतृक गाँव जाकर स्व. मित्रसेन यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित किया।