फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anandsen joy at victory, felt welcome influx

आनंदसेन की जीत पर सपाइयों में हर्ष, स्वागत को लगा तांता

Tue, 16 Feb 2016 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Anandsen joy at victory, felt welcome influx
सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीआईसी में मतगणना के दौरान कड़े संघर्ष से कभी मायूस तो कभी टेंपो हाई करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जैसे ही विजयश्री साफ नजर आई, खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


इस दौरान आनंदसेन ने सबसे बीच आकर उत्साह बढ़ाया। बीकापुर के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनहित कार्यों व स्व. मित्रसेन यादव के संघर्षों और पार्टी कार्यकर्त्ताओं की मेहनत को जीत का श्रेय दिया।
विज्ञापन


विजयी प्रत्याशी आनंदसेन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बीकापुर के सभी मतदाताओं व सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद भवन पर आनंदसेन की पत्नी इन्दुसेन यादव व भाभी प्रियंका सेन ने माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय भी मौजूद रहे। इसके बाद अपने पैतृक गाँव जाकर स्व. मित्रसेन यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed