फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amar Ujala Effect: Notice to surgeon, clarification sought in two days

अमर उजाला असर : सर्जन को नोटिस, दो दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण

Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Effect: Notice to surgeon, clarification sought in two days
अयोध्या। जिला अस्पताल में वार्डों में देर से निरीक्षण करने और रुपये लेकर ऑपरेशन करने और बाहर से दवाएं मंगवाने समेत आदि अनियमितताओं का सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में बुधवार के अंक में ‘कराहते रहे मरीज, घंटों नहीं मिले डॉक्टर शीर्षक से’ छपी का खबर का हवाला देते हुए अस्पताल के दोनों सर्जनों डॉ.एके सिन्हा व डॉ. वेद प्रकाश सिंह को नोटिस दिया है। दो दिन के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्डों में मंगलवार को सर्जन डॉ.वीपी सिंह ने सुबह 11 बजे तक राउंड लिया। इस दौरान तमाम मरीज दर्द से कराहते रहे। इसके अलावा तमाम अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने हार्निया के ऑपरेशन के लिए भी साढ़े तीन हजार रुपये जमा करवाने, बाहर से दवाएं लिखने आदि के आरोप भी लगाए। सीएमएस डॉ.सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन के भीतर दोनों सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। समुचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सकों के देर से आने पर अंकुश लगाने के लिए अब जिला अस्पताल में बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी लगवाने की तैयारी है। इसके लिए कवायद प्रारंभ की गई है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों के विलंब से आने व जल्दी जाने की शिकायतें आती रहती हैं।
इस पर अंकुश लगाने के लिए अब बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी लगवाई जाएगी। व्यवस्थाएं करके शीघ्र ही नई प्रणाली की शुरुआत की जाएगी। बायोमीट्रिक प्रणाली में अनुपस्थित रहने पर संबंधित चिकित्सक व कर्मचारी का संबंधित तिथि का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed