फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Aliens among Bikapur election craze

परदेसियों के बीच भी बीकापुर उपचुनाव का क्रेज

Thu, 04 Feb 2016 12:15 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
आमचुनाव की ही तरह परदेसियों के बीच बीकापुर उपचुनाव का क्रेज भी कायम है। इसका अंदाजा बाहर रहने वाले बीकापुर के मतदाताओं से की गई बैलेट पेपर की मांग से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इनकी मांग पर निर्वाचन विभाग ने करीब पांच सौ लोगों को पोस्टल बैलेट भेज दिया है। इसके साथ ही यहां के मतदान में लगाए जाने वाले कार्मिकों के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग भारत निर्वाचन आयोग से होने वाले चुनाव के दौरान अपने चुनाव क्षेत्र से रहने वाले मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था करता है।

बाहर रहने वाला किसी भी क्षेत्र का मतदाता अपने चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर से इसकी मांग डाक के जरिए करता है। आम चुनाव में तो इसकी मांग ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव में प्राय: ऐसा कम होता है लेकिन इस बार बीकापुर उपचुनाव का क्रेज भी परदेसियों के बीच जबरदस्त है। बाहर रहने वाले यहां के मतदाता पोस्टल बैलेट की मांग कर रहे हैं।

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, अब तक जिले से 499 बैलट पेपर भेजे जा चुके हैं। बताया गया है कि जिन मतदाताओं से बैलेट पेपर की मांग की जा रही है उन्हें तुरंत बैलेट पेपर भेज दिए गए।


इसी के साथ 13 फरवरी को होने वाले मतदान में लगाए गए कर्मियों को भी वोट देने की व्यवस्था होगी। बताया गया है कि इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कर्मचारियों के लिए बैलेट पेपर उपलब्ध रहेंगे।

निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ सहायक तौशीफ अहमद ने बताया कि बाहर रहने वालों को पोस्टल बैलेट भेज दिए गए हैं। कार्मिकों के लिए भी मतपत्रों की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed