{"_id":"6439a0745a0381ff920b2944","slug":"air-darshan-trial-closed-faizabad-news-c-13-1-183238-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामनगरी के हवाई दर्शन का ट्रायल चार दिन पहले ही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामनगरी के हवाई दर्शन का ट्रायल चार दिन पहले ही बंद
Sat, 15 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
रामनगरी का हवाई दर्शन कराता हेलीकॉप्टर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। हेलीकॉप्टर से रामनगरी के हवाई दर्शन योजना का ट्रायल चार दिन पहले ही बंद कर दिया गया। यह ट्रायल 15 दिन के लिए शुरू किया गया था लेकिन 11 दिनों में ही रोक दिया गया। अब पर्यटन विभाग योजना की समीक्षा कर रहा है। इसके बाद हवाई दर्शन योजना को शुरू करने को लेकर पर्यटन विभाग निर्णय लेगा।
रामनवमी पर पहली बार लोगों को रामनगरी के हवाई दर्शन की सुविधा राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड व हेरिटेज एविएशन ने प्रदान की थी। हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ 28 मार्च को रामकथा पार्क से पूजन-अर्चन के साथ किया गया था। योजना के प्रभारी रविकांत ने बताया कि 11 दिनों में 885 लोगों ने रामनगरी के हवाई दर्शन का आनंद उठाया।
उम्मीद के अनुरूप पर्यटकों की संख्या कम रही। प्रतिदिन करीब 80 लोग ही हेलीकॉप्टर से रामनगरी का हवाई दर्शन कर रहे थे। ट्रायल शुरू करने के दौरान उम्मीद जताई गई थी कि प्रतिदिन 250-350 लोग रामनगरी का हवाई दर्शन करेंगे। योजना के प्रभारी ने बताया कि 11 दिनों के ट्रायल के बाद अब योजना की समीक्षा की जा रही है। हवाई दर्शन योजना दोबारा शुरू किए जाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।