{"_id":"5a51a145206df44cc46fd0bb832a99b5","slug":"after-the-wall-the-car-entered-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की दीवार तोड़ अंदर घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की दीवार तोड़ अंदर घुसी कार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 10 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद हाइवे पर सोमवार की रात टायर फट जाने से अनियंत्रित हुई कार एक घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हालांकि घर में सो रहे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। टक्कर की आवाज सुनकर लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने घायल कार चालक को सीएचसी में भर्ती कराया और सूचना पुलिस को दी।
रुदौली कोतवाली पुलिस ने बताया कि कार चालक जयकेश (40) ग्राम सुन्दरपुर जनपद संतकबीरनगर का निवासी है। जो कन्नौज में ड्राईवर की नौकरी करता है। सोमवार को मालिक से छुट्टी लेकर वह दीपावली का पर्व मनाने अपने घर जा रहा था। सोमवार की रात रुदौली कोतवाली के ग्राम कूढ़ासादात के पास कार का अगला टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ती हुई घर में जा घुसी जिससे वह घायल हो गया।