फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Affair

प्रेमिका के घर में मिला प्रेमी का शव

Tue, 05 May 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Affair
मया बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में प्रेमी का शव प्रेमिका के घर के आंगन में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने प्रेमिका, उसकी बहन व मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि, प्रेमिका का कहना है कि भागकर शादी करने का दबाव बना रहा था, मना किया तो उसने मेरे दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पक्षों के बयान के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका की भी गहराई से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केशवपुर सेमरिया गांव निवासी सुरेश गौड़ का पड़ोसी गांव सारंगपुर में एक युवती से वर्षों पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार रात्रि लगभग 12 बजे तक मेरा भाई घर में टेलीविजन देख रहा था, इसी बीच वह अचानक कब चला गया कुछ पता नहीं। मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह द्वारा सूचना मिली कि भाई की हत्या कर दी गई है। थानाध्यक्ष महराजगंज श्रीनिवास पांडेय ने बताया की दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवती ने बताया कि मृत युवक घर से निकलकर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ऑनर किलिंग की आशंका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रेमी का शव प्रेमिका के घर के आंगन में संदिग्ध अवस्था में पाए जाने के मामले में मिली तहरीर के बाद आरोपी प्रेमिका उसकी बहन व मां को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। ऑनर किलिंग जैसे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने पर अड़ा है। ऐसे में पुलिस सरसरी तौर पर आत्महत्या का मामला बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती। मामले में सीओ सदर स्तर से जांच शुरू की जा रही है। पूछताछ में आत्महत्या की कहानी के पीछे कई संदिग्ध बातें सामने आ रही है, आखिरकार युवती का दुपट्टा लेकर जब युवक फांसी लगा रहा था तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया और खुद चाहती तो बचा सकती थी। यदि शोर मचाया तो घर पर मौजूद बहन व मां क्या कर रही थीं। यह भी पता करने की कोशिश हो रही है कि विषाक्त पदार्थ देकर उसे बेहोश करके तो नहीं फांसी पर लटकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों का पिता था प्रेमी, लॉकडाउन में परदेश से आया था घर मया बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर सेमरिया गांव में मंगलवार की सुबह बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता राजाराम के तीन लड़कों रमेश, उमेश व सुरेश में मृतक सुरेश सबसे छोटा था। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेश में रहता था। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण अभी कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा और गांव के बाहर स्थित कोरंटाइन सेन्टर में उसे दाखिल किया गया था जहां से चौदह दिन बाद वह घर आया। हत्या की जानकारी पर मायके से लौटी पत्नी पिंकी तो दहाड़ मारकर रोने लगी । मृतक कृमश: दो बच्चियों अनन्या (04) व अन्नू (02) का पिता था। लोग बच्चों व विधवा पत्नी के भविष्य को लेकर अफसोस जाहिर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed