फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Advocate and BJP leader died in road accident

सड़क हादसे में अधिवक्ता व भाजपा नेता की मौत

Wed, 13 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Advocate and BJP leader died in road accident
अयोध्या। हाईकोर्ट में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता व भाजपा नेता बाल गंगाधर त्रिपाठी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर देवकाली के पास शाम करीब 6 बजे हुआ।
विज्ञापन

अधिवक्ता बाल गंगाधर त्रिपाठी बाइक से बस्ती की ओर से आ रहे थे। इस दौरान ताराजी रिसॉर्ट के पास एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाल गंगाधर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

लगभग 64 वर्षीय बाल गंगाधर त्रिपाठी ने वकालत की शुरुआत अंबेडकर नगर से की थी, वह अकबरपुर के निवासी थे। मौजूदा समय वह हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ता थे।
साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी में अवध क्षेत्र के ग्राहक पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। अयोध्या कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed