फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   adopted villagers boycott voting

सांसद के गोद लिए गांव में वोटिंग का बहिष्कार

Fri, 09 Oct 2015 11:10 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान शुक्रवार को प्रशासनिक चूक कई बूथों पर भारी पड़ी। मिल्कीपुर तहसील में भाजपा सांसद लल्लू सिंह के गोद लिए गांव तिंदौली में दो बीडीसी सीटों के बूथों में आरक्षित को अनारक्षित के साथ मिक्स करने का जमकर विरोध हुआ।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के बाद वोटरों ने बहिष्कार कर दिया। हालांकि अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद डीएम-सीडीओ की मनौव्वल पर वोटिंग शुरू हुई।

हैरिंग्टनगंज के रजौरा के दो बूथों पर मतपत्र ही नहीं आए, तो अमानीगंज के राय पट्टी में 10 प्रत्याशियों की जगह बैलेट पेपर में सात ही निशान थे। ऐसी कई गड़बड़ियों पर घंटों मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सांसद के गोद लिए गांव तिंदौली में वार्ड के प्रत्याशियों की सूची अनारक्षित में चस्पा कर दी गई। जबकि आरक्षित होनी चाहिए थी। वोट देने गए ग्रामीणों को हकीकत पता चली तो सुबह सात बजे प्रदर्शन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मतदान का बहिष्कार कर दिया गया। हालात देख मौके पर पैरामिलिट्री तैनात कर दी गई है, ताकि अन्य बूथों की वोटिंग प्रभावित न हो। मौके पर पहुंचे सीडीओ से ग्रामीणों ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

सीडीओ एके बंगारी मलप्पा से कोई स्पष्ट उत्तर न पाकर सभी वापस घर चले गए। सीडीओ ने बताया कि 216, 217, 218, 219, 220 पांच बूथ बनाए गए थे, 216 में तिंदौली को सामान्य कर दिया गया था, जबकि यह कटघरा बीडीसी की आरक्षित सीट का बूथ है, इसे दुरुस्त करा दिया गया था।

 पब्लिक को बुलाया गया, लेकिन कोई वोट देने नहीं आ रहा था। बाद में डीएम के प्रयास पर गांव वाले अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे माने। प्रशासन ने कहा कि शाम पांच बजे तक बूथ कैंपस में पहुंचे लोगों का हर हाल में मतदान कराने का फैसला लिया।

उधर, हैरिंग्टनगंज के रजौरा वार्ड संख्या 1 व 2 पर बैलेट पेपर ही नहीं आया। इससे जुड़े कुल 323 मतदाताओं को कहा गया कि उनका वोट रुरुखास गांव के बूथ पर पड़ेगा।

मतदाता रुरुखास गए तो वहां भी वोट देने से मना कर दिया गया। मामले में डीएम, जोनल मजिस्ट्रेट आदि से शिकायत के बाद 11:30 बजे बैलेट पेपर आया, तब मतदान हुआ।


एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने दोपहर में बताया कि मतदान अब रजौरा वार्ड में शांतिपूर्वक चल रहा है। उधर, अमानीगंज ब्लॉक के रायपट्टी में बीडीसी के 10 प्रत्याशी हैं, जबकि बैलेट पेपर 7 प्रत्याशियों के चिन्ह का आने से हड़कंप मच गया।

पूर्वाह्न 11:30 बजे दूसरा मतपत्र आने पर मतदान शुरू हुआ। हैरिंग्टनगंज प्रथम डीडीसी क्षेत्र के विछियापुर में पूर्वाह्न 11 बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed