फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   admission in famous college is very tough

नामी कॉलेजों से स्नातक को मची मारामारी

Sat, 10 Jun 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 10 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
admission in famous college is very tough
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के तकनीकी पाठ्यक्रम और एडेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए सबसे अधिक मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का परिणाम आने से ही नामी कॉलेजों में एडमिशन के आवेदन शुरू हो गए थे। सबसे अधिक भीड़ बीएससी और बीकॅाम करने को लेकर है। जिले में डिग्री कॉलेजों की संख्या तो 132 है, मगर अच्छे कॉलेजों की खासी कमी है।
विज्ञापन


अनुदानित कॉलेजों की संख्या महज चार ही है। इस बार यूपी बोर्ड से इंटर पास करने वालों की संख्या 34 हजार 899 रही, जबकि सीबीएसई व आईसीएसई मिलाकर करीब साढ़े तेरह सौ विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि जिले में बीए, बीएससी और बीकॉम में कुल मिलाकर करीब 60 हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिहाज से सीटें कम नहीं हैं, मगर मेधावी जिन कॉलेजों को वरीयता दे रहे हैं उनमें सबसे पहला स्थान अवध विवि के आवासीय कोर्सों का हैं, जहां बीबीए, बीसीए में प्रवेश परीक्षा का आवेदन 15 जून तक मांगा गया है, जबकि बीटेक के लिए यूपीटीयू से सीटें एलाट होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed